रायपुर- ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए हुई मेरी सहेली अभियान की शुरुआत
ट्रेन सफर के दौरान अक्सर महिला यात्रियों को छेड़छाड़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसीलिए अब रेलवे प्रशासन ने दुर्ग-रायपुर से देश के अलग अलग शहरों में ट्रैवल करने वाली ट्रेनों में महिला सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मेरी सहेली अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के अंतर्गत जो महिला अकेले सफर कर रही है रेलवे सुरक्षा बल का दस्ता उस महिला से मिलकर दिक्कतों की जानकारी प्राप्त करेगा और कोई समस्या होने पर उसी समय उनकी समस्या का समाधान निकाला जायेगा।