भारत के लिए बड़ा खतरा! ISIS में भर्ती हुए 25 भारतीय आतंकी देश में फैला सकते हैं दहशत
आतंकी समूह ISIS में शामिल 25 भारतीय नागरिकों के अफगानिस्तान में होने की खबर है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले सूत्रों के अनुसार ये 25 लोग के अफगानिस्तान के नंगरहार में हो सकते है। खबरों के मुताबिक अफगान जेलों से रिहा किए गए कैदियों में ISIS-K के कई कैदी शामिल हैं। इनमें से 25 भारतीयों के भी मौजूद रहने की संभावना है, जो हाल के वर्षों में ISIS में शामिल हुए थे। ये सभी भारतीय अफगान जेलों में कैद थे।