बाढ़ ने मचाई असम, बिहार और महाराष्ट्र में तबाही
असम,बिहार और महाराष्ट्र में कई स्थानों पर भारी वर्षा के कारण बाढ़ से स्थिति बिगड़ती जा रही है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 31 को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा से राज्य में आई बाढ़ की जानकारी लेते हुए सरकार द्वारा हर संभव मदद करने की बात कही। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एरियल सर्वे द्वारा जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों को छह हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही है।