पहली बार चार महिलाएं करेंगी बंगाल में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा का आयोजन
कोलकाता की 66 पल्ली दुर्गा पूजा कमेटी ने चार महिला पुजारियों के एक समूह द्वारा संपूर्ण दुर्गा पूजा अनुष्ठान आयोजित कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का अपना खास महत्व है। ये कदम एक नई मिसाल कायम करता है। यह फैसला पिछले साल वरिष्ठ पुरुष पुजारी के देहांत के बाद लिया गया है। नंदिनी,रुमा, सीमांती और पॉलोमी नाम की महिलाएं सभी शास्त्रों का ज्ञान रखती हैं।