अक्टूबर में शिक्षा विभाग के 29000 पदों पर निकलेगी भर्तियां: राजस्थान
राजस्थान में शिक्षा विभाग के 29000 पदों पर भर्तियों को लेकर अक्टूबर में नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। इस बात की जानकारी राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने अक्टूबर 2 को दी है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मानते हैं कि मेहनत करने वाले बच्चों को रोजगार मिलना चाहिए जिसके कारण इन पदों पर भर्तियां निकाली जा रही है।