बुली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से हिरासत में लिया आरोपी इंजीनियरिंग छात्र
Bulli Bai App मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल ने जनवरी 3 को बेंगलुरु इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 21 साल के युवक को हिरासत में लिया है। वह बुलीबाई के पांच फॉलोअर्स में से एक है। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने ट्विट कर कहा कि, मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ IT एक्ट और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।