एमएस धोनी ने बदली डीपी, दिया खास संदेश
देश में जारी हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल की डीपी बदली है। तिरंगे के साथ उन्होंने डीपी में लिखा कि मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की गिनती देश के महानतम कप्तानों में होती है। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल का अधिक उपयोग नहीं करते है।