आज से असम के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
निवासी द्रौपदी मुर्मू आज से असम के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू छह से आठ अप्रैल तक पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करेंगी। राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन करेंगी। बाद में गुवाहाटी में वह माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। राष्ट्रपति गुवाहाटी में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी।