हिमंत सरमा की पत्नी ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ दायर की ₹10 करोड़ की मानहानि
राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के 'गंभीर' आरोप के बाद रिनिकी कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का केस करेंगी। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि असम के सीएम की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा को प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक उनकी मीडिया कंपनी के लिए केंद्र से ₹10 करोड़ की सब्सिडी मिली।