सेहत की दृष्टि से भी फायदेमंद है दिवाली के दिन रंगोली बनाना
रंगोली बनाने से अंगूठा और उंगली आपस में मिलकर ज्ञानमुद्रा का निर्माण करते हैं, जिससे दिमाग सक्रिय होता है और बौद्धिक विकास भी होता है। रंगोली बनाने के लिए अंगूठे और ऊँगली का मिलना एक्यूप्रेशर के हिसाब से बहुत फायदेमंद होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाव होता है और मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। विज्ञान भी रंगों के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव को चिकित्सा पद्धति में शामिल करता है। रंगों के संपर्क में आने से शरीर में उत्साहित ऊर्जा का संचार होता है।