राजस्थान: विधवा के शादी से इनकार करने पर लोगों ने काट दी उसकी नाक
राजस्थान के जोधपुर जिले के साकड़ा थाना क्षेत्र में विधवा गुड्डी पर दूसरी शादी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जानू खान अपने भतीजे की शादी विधवा महिला से करवाना चाहता था। महिला ये शादी नहीं करना चाहती थी। नवंबर 17 को जानू खान अपने 4-5 साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और उसकी नाक काट दी। साकड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता को घायल अवस्था में सांकड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।