150 साल में जवान और 500 साल तक जीवित रह सकती है ग्रीनलैंड शार्क
आज हम आपको ऐसी मछली के बारे में बताने का रहे हैं जो सबसे ज़्यादा जीवित रह सकती है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि ग्रीनलैंड शार्क 272 से 500 साल की उम्र तक जीवित रह सकती हैं। वैज्ञानिकों ने 28 शार्को के समूह से एक मादा शार्क की उम्र का पता उसकी आंखों में मौजूद प्रोटीन की रेडियोकार्बन डेटिग के ज़रिये लगाया। उन्होंने ये भी बताया कि ग्रीनलैंड शार्क लगभग 150 वर्ष की आयु में जाकर जवान हो जाता है।