Greenland shark

फोटो: Treehugger

150 साल में जवान और 500 साल तक जीवित रह सकती है ग्रीनलैंड शार्क

आज हम आपको ऐसी मछली के बारे में बताने का रहे हैं जो सबसे ज़्यादा जीवित रह सकती है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि ग्रीनलैंड शार्क 272 से 500 साल की उम्र तक जीवित रह सकती हैं। वैज्ञानिकों ने 28 शार्को के समूह से एक मादा शार्क की उम्र का पता उसकी आंखों में मौजूद प्रोटीन की रेडियोकार्बन डेटिग के ज़रिये लगाया। उन्होंने ये भी बताया कि ग्रीनलैंड शार्क लगभग 150 वर्ष की आयु में जाकर जवान हो जाता है।

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Greenland, Sharks, young shark, highest live

Courtesy: Zee News

Greenland ice sheet

फोटो: Ecowatch

ग्रीनलैंड के सबसे ऊंचे स्थान पर पहली बार हुई बारिश, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

ग्रीनलैंड की सबसे ऊंची चोटी पर पहली बार बारिश हुई है। बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बर्फ की चादर पर बारिश होने को वैज्ञानिकों द्वारा खतरे की बात बताई गई है। डेनिश मीटियोरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता मार्टिन स्टेंडल द्वारा इस घटना को दुर्लभ बताया गया है। इसमें अपनी टिप्पणी देते हुए उन्होंने इसे वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ने की संभावना जताई है।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: environment, global warming, Greenland, glacier meltdown

Courtesy: Amar Ujala News

Greenland Plant Fossil

फोटो: FIFA

ग्रीनलैंड: बर्फ के गड्ढे से मिले पौधे, टहनी और पत्तियों का जीवाश्‍म

यूनिवर्सिटी ऑफ वेरमोंट के वैज्ञानिकों को ग्रीनलैंड में करीब 55 साल पहले परमाणु बम छिपाने के लिए खोदे गए एक मील गहरे गड्ढे के नमूने से जीवाश्‍म में बदल चुके पौधे, टहनी और पत्तियां मिली है। जिससे ये पता चला है कि करोड़ों साल पहले यह इलाका बिना बर्फ का था। आइसकोर की खुदाई अमेरिकी सेना ने गुप्‍त रूप से सैकड़ों परमाणु बम को छिपाने के लिए की थी। फिलहाल वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन की वजह से आइस शीट को नाजुक बताते हुए बर्फ पिघलने की चेतावनी दी है… read-more

बुध, 17 मार्च 2021 - 08:36 PM / by Shruti

Tags: Greenland, Scientist, fossil plants, Science