75वे स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर में फहराया गया 100 फिट ऊंचा तिरंगा
जम्मू-कश्मीर के हरि पर्वत किले पर 24 फिट चौड़ा और 36 फीट लंबे आकार का तिरंगा फहराकर 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यह तिरंगा 100 फिट ऊंचा है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस तिरंगे को फहराया और इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इसे जम्मू-कश्मीर को समर्पित किया है। इस दौरान मनोज सिन्हा ने कहा की यह तिरंगा यहां के युवाओं को देश के विकास कार्यों के लिए प्रोत्साहित करेगा।