आईपीएल 2021: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रनों से हराया
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अक्टूबर 8 को खेले गए हाई स्कोरिंग मैच को मुंबई ने 42 रनों से जीत लिया है। इस जीत के बावजूद भी मुंबई का आईपीएल 2021 का सफर खत्म हो गया। मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच को 171 रनों से जीतना था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 235 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद 193 रन ही बना सका।