आईपीएल 2021:दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अक्टूबर 2 को खेले गए मैच को दिल्ली ने चार विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस हार से मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की राह और ज़्यादा मुश्किल हो गई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये मुंबई ने सिर्फ 129 रन बनाये। इन रनों का पीछा करते हुये दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही, लेकिन श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने यह मैच जीत लिया।