आज सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी के संस्थापक का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जायेगा। बता दें कि, अक्टूबर 10 को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेमंत सोरेन, केसीआर, कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री, शरद पवार, सुप्रिया सुले शामिल होंगे। यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे किया जायेगा।