आंध्र प्रदेश में बाढ़ का कहर, रेल और सड़क मार्गों से टूटा संपर्क
आंध्र प्रदेश में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। इससे अब आवागमन और यातायात भी काफी हद तक प्रभावित हुआ है। बाढ़ से राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ने वाले मुख्य रेल और सड़क मार्ग का संपर्क भी नवंबर 21 को टूट गया। कई इलाकों में सड़क के जलमग्न होने के कारण चेन्नई कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग 16 को भी बंद कर दिया गया है। भारी बाढ़ के कारण 17 ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा है।