अफगानिस्तान से भारत लौटे लोगों का छलका दर्द
अफगानिस्तान से 168 लोग अगस्त 22 को वायु सेना के विमान से भारत लौटे हैं। इसी विमान में अफगानिस्तान के सांसद नरेंद्र सिंह खालसा भी भारत लौटे हैं। उन्होंने बताया कि, मुझे रोना आ रहा है। सब कुछ बर्बाद हो गया। देश को छोड़ने का फैसला बहुत मुश्किल और दुखदायी है। सब कुछ छिन गया है। नरेंद्र सिंह खालसा के अलावा इस विमान में 23 हिन्दू और सिख परिवार भी भारत लौट हैं।