
फोटो: ABP
आरएसएस मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा, मोहन भागवत ने भारत को आत्मनिर्भर बनने को कहा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व को शांति का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का जश्न मनाने के साथ आज गर्व का दिन है। लंबे समय के संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। अब समय आ गया है कि देशवासी मिलकर देश को आत्मनिर्भर बनाए। उन्होंने कहा कि लोगों को सोचना चाहिए कि वो देश को क्या दे रहे है।