असम में 6.6 लाख लोग हो रहे हैं बाढ़ से प्रभावित, 9 की हो चुकी है मौत
असम में प्रीमानसून बारिश के कारण आयी बाढ़ के कारण राज्य के 6.6 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बाढ़ के कारण बराक घाटी, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के महत्वपूर्ण हिस्सों के लिए सड़क और रेल संपर्क भी टूट गया है। हालांकि सरकार द्वारा राज्य भर में कई राहत कार्य किए जा रहे है और केंद्र ने भी राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।