अशोक गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, खुद दी जानकारी
केरल में सितंबर 22 को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने और राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। अशोक गहलोत इस पद के लिए नामांकन भरेंगे और अपनी दावेदारी पेश करेंगे। अशोक गहलोत अब राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद भी जल्द ही छोड़ेंगे। दरअसल राहुल गांधी को मनाने को कोशिश में विफल होने के बाद ये फैसला हुआ है।