बिहार में खत्म हुआ लॉकडाउन, जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू
बिहार में घटते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन को खत्म करने का ऐलान किया। बिहार में मई 5 से ही लॉकडाउन लागू था। हालांकि नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा। इस दौरान 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सभी निजी और सरकारी कार्यालयों को खोल जा सकेगा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दुकानों को भी शाम पाँच बजे तक खोल जा सकेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर लॉकडाउन खत्म करने की जानकारी दी।