भारत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का बना अस्थायी सदस्य
आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए भारत की शक्ति अब और मजबूत हो गई है क्योंकि भारत अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बन गया है। भारत को यह जिम्मेदारी 2 साल के लिए मिली है और यह जिम्मेदारी आठवीं बार मिली है। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा- "अपने कार्यकाल में भारत दुनिया भर में आतंकवाद से लड़ने पर जोर देगा और आतंकवाद को पनाह देने वाली ताकतों की साजिशों का पर्दाफाश दुनिया के सामने करेगा।"