भारत कर रहा है तालिबान से बातचीत, कतर के एक अधिकारी ने दी जानकारी
भारत, अफगानिस्तान के आतंकी संगठन तालिबान से सम्पर्क करने की कोशिश कर रहा है। इसकी जानकारी कतर के चीफ नेगोशिएटर अल कहतानी ने दी है। तालिबान से बातचीत के लिए विदेश मंत्री दो बार कतर जा चुके हैं। हर किसी को लगता है कि तालिबान भविष्य में अफगानिस्तान से बड़ा किरदार अदा कर सकता है। इसीलिए भारत भी अफगानिस्तान की बदलती हकीकत को स्वीकार करके तालिबान पर ध्यान देने लगा है। भारत ने भी अफगानिस्तान की बहुत मदद की है।