भारत में दो वेरिएंट्स का पहला मामला आया सामने, लेडी डॉक्टर हुई संक्रमित
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के दो वेरिएंट्स से संक्रमित महिला का पता चला है। असम की लेडी डॉक्टर में अल्फा और डेल्टा दोनों संक्रमण मिले है। जांच की पक्की जानकारी के लिए दो बार महिला का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें दोनों बार दो वेरिएंट्स होने की पुष्टि हुई है। भारत में एक ही समय में दो वेरिएंट्स से संक्रमण का ये पहला मामला है। खास बात है कि महिला डॉक्टर दोनों वैक्सीन लगवा चुकी है।