भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की मृत्यु
लम्बे समय से बीमार चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का सितंबर 27 की सुबह निधन हो गया। जसवंत सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि जसवंत सिंह को दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बेहद करीबी माना जाता था, साथ ही अटल सरकार में वह केंद्रीय मंत्री भी थे, जिसमें उन्होंने वित्त,रक्षा और विदेश मंत्रालय को बखूबी संभाला था।