भारतीय कोस्ट गार्ड (ICG) ने बचाई 11 मछुआरों की जान
कर्नाटक के मंगलुरु के तटीय क्षेत्र में जनवरी 10 को एक मछुआरों की नाव में सिलेंडर विस्फोट के कारण आग लग गयी। विस्फोट के दौरान नौका में 11 मछुआरे मौजूद थे जिन्हे समय रहते भारतीय तटरक्षकों ने बचा लिया। मछुआरो ने यह धमाका होते ही तटरक्षक से संपर्क किया जिसके बाद इनकी मदद के लिए मौके पर कोस्ट गार्ड के दो गश्ती पोत पहुंच गए। घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है परन्तु कई मछुआरें आग से गंभीर तरीके से घायल हो गए है।