
फ़ोटो: Timesofindia
भारतीय क्रिकेटर अजिंक्या रहाणे के घर आई खुशियां, दूसरी बार बने पिता
भारतीय दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्या रहाणे के घर दशहरा पर्व के दिन खुशियां छा गई है। रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर ने अक्टूबर 5 की शाम एक बच्चे को जन्म दिया है। संयोग की बात है कि रहाणे की 3 साल की एक बेटी आर्या भी है, जिसका जन्म भी 2019 में अक्टूबर 5 के दिन ही हुआ था। वहीं, इस खुशी भरे पल की जानकारी रहाणे ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी है।