भारतीय फैशन डिजाइनर के ब्रीद कलेक्शन ने जीता पेरिस फैशन वीक का दिल
वैशाली शादंगुल का नाम देश के सभी पेज थ्री की सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्हें इस साल पेरिस में हुए इस पॉपुलर फैशन इवेंट में गेस्ट डिजाइनर के तौर पर इनवाइट किया गया था। इस मौके पर उनका कलेक्शन ‘ब्रीद’ का आउटफिट भी प्रदर्शित किया गया। पेरिस फैशन वीक में वैशाली के कलेक्शन को खूब पसंद किया गया। पेरिस में इस लोकप्रिय और प्रसिद्ध फैशन शो में वैशाली पहली भारतीय महिला हैं।