भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने के बाद आंग सान सू ची को 5 साल की सजा
नोबेल पुरस्कार विजेता और म्यांमार की नेता आंग सान सू ची भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाई गई है। उन्हें अदालत ने पांच वर्षों की सजा सुनाई है। सू 600,000 डॉलर कैश और सोने की रिश्वत लिए जाने के मामले में दोषी पाई गई है। क्योडो न्यूज इसके अलावा सू पर हेलीकॉप्टर खरीदने के मामले में भी आरोप दायर हुए है। इन मामलों में दोषी पाए जाने पर सू को 100 वर्षों से अधिक की जेल हो सकती है।