देश में सामने आए कोविड 19 के 13,148 नए मामले, 302 की हुई मौत
भारत में कोविड 19 की तीसरी लहर की रफ्तार कम हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में 13,148 नए मामले दर्ज किए गए है। देश में 30,009 लोग स्वस्थ हुए है। एक्टिव मामले अब एक लाख 48 हजार 359 हो गई है। अबतक कुल 5 लाख 12 हजार 924 लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई है। देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत कोविड 19 की 176 करोड़ की डोज दी जा चुकी है।