दिल्ली ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी
भारत की राजधानी दिल्ली लगातार दूसरे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। दिल्ली के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नाम आता है। चाड की राजधानी नजामिना ताजिकिस्तान का दुशांबे और ओमान की राजधानी मस्कट का नाम इस सूची में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है। इन पांच शहरों में से चार एशिया महाद्वीप से है और एक अफ्रीका से है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कई मुख्य कारण है, जिसमें पराली जलाना भी शामिल है।