दुनिया का हर पांचवा बच्चा पानी की किल्लत का शिकार: यूनिसेफ
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष द्वारा मार्च 18 2021 को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में करीब 142 करोड़ में 45 करोड़ बच्चे उन स्थानों पर रहते हैं जहां पानी की भारी कमी देखी गयी है। ये आंकड़ा हर उस पांचवे बच्चे का है जिसकी रोज की जरूरतों को पूरा करने लिए पर्याप्त पानी नहीं है। रिपोर्ट में शामिल दुनिया के 37 देशों में भारत भी शामिल है जिसे बच्चों के लिए जल-संकट का हॉटस्पॉट माना गया है। यदि भारत में देखे तो यहां करीब 9.14 करोड़ बच्चे गंभीर जल-संकट से जूझ रहे हैं।