दूसरी शादी के लिए जरूरी है दूसरे की बीवी चुराने का अनोखा रिवाज: पश्चिमी अफ्रीका
पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति में कुछ हैरान कर देने वाले रिवाज हैं। यहां पहली शादी तो घरवालों की मर्जी से होती है, लेकिन दूसरी शादी के लिए किसी दूसरे की बीवी को चुराना अनिवार्य है। इसके लिए हर साल इस जनजाति द्वारा गेरेवोल फेस्टिवल भी आयोजित किया जाता है। जिसमें लड़के दूसरे की बीवी को चुराने के लिए रिझाने की पूरी कोशिश करते हैं, और यदि लड़का इसमें सफल रहा तो लोग खुद उसकी दूसरी शादी कर देते हैं।