गिलोय के ज्यादा सेवन से लिवर को हो रहा नुकसान
आयुर्वेद के लिहाज से गिलोय बहुत फायदेमंद है। कोरोना काल में इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर गिलोय का उपयोग भी काफी बढ़ा है। जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक गिलोय का अधिक सेवन लिवर को खराब कर रहा है। मुंबई में डॉक्टरों की टीम ने लिवर डैमेज के छह मामले देखे थे। इंडियन नेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक गिलोय का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।