गिरफ्तार हुआ मुंबई 26/11 अटैक का मास्टर माइंड आरोपी जकीउर रहमान लखवी
मुंबई में हुए 26/11 हमले के पीछे शामिल मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। जकीउर रहमान लखवी को आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। वर्ष 2008 में मुंबई में हुए 26/11 हमले में कुछ दस आतंकवादी शामिल थे। इस हमले के बारे में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी किताब में लिखा था कि, 'लश्कर मुंबई आतंकी हमले को 'हिंदू आतंकवाद' के रूप में दिखाना चाहता था।'