ग्रीनलैंड के सबसे ऊंचे स्थान पर पहली बार हुई बारिश, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता
ग्रीनलैंड की सबसे ऊंची चोटी पर पहली बार बारिश हुई है। बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बर्फ की चादर पर बारिश होने को वैज्ञानिकों द्वारा खतरे की बात बताई गई है। डेनिश मीटियोरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता मार्टिन स्टेंडल द्वारा इस घटना को दुर्लभ बताया गया है। इसमें अपनी टिप्पणी देते हुए उन्होंने इसे वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ने की संभावना जताई है।