
फोटो: News9live
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में लांच किया 36वें राष्ट्रीय खेलों का लोगो
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जुलाई 22 को 36वें राष्ट्रीय खेलों का लोगो लांच किया। इस साल गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जायेगा। इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सितंबर 27 से अक्टूबर 10 तक किया जायेगा। गुजरात के मुख्यमंत्री ने एलान करते हुए कहा कि, इस साल राष्ट्रीय खेल का आयोजन गुजरात के 6 बड़े शहरों गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जायेगा।