घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है तुलसी का पौधा
घर को शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए घर के आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। अगर आपका घर उत्तर दिशा की तरफ है तो अपने घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से व्यापार में सफलता मिलती है। अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार चल रहा है तो घर की पूर्व दिशा की ओर तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी के पौधे को हमेशा सफेद रंग के गमले में लगाएं। कभी भी दक्षिण दिशा की ओर तुलसी का पौधा ना लगाएं।