हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, राज्य सरकारों ने की इनाम की घोषणा
टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीताने वाली टीम के खिलाड़ियों पर इनामों की बौछार होने लगी है। पंजाब के आठ खिलाड़ी हॉकी टीम के सदस्य है। राज्य सरकार सभी को एक करोड़ रुपये इनाम देने का ऐलान कर चुकी है। इस संबंध में खेल मंत्री सोढ़ी ने ट्वीट भी किया है। वहीं मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने भी राज्य के दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांत शर्मा को एक एक करोड़ देने की घोषणा की है।