हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने के कारण हाई अलर्ट पर है दिल्ली सरकार
हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। राजस्व मंत्री आतिशी ने 23 जुलाई कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। उन्होंने एक बयान में कहा, अगर नदी में जल स्तर 206.7 मीटर तक बढ़ जाता है तो यमुना खादर के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं, लेकिन सरकार निकासी के लिए तैयार है।