कांग्रेस और अकाली दल सपनों में जी रहा : भगवंत मान
कांग्रेस और अकाली दल पर हमलावर होते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दोनों ही पार्टियां विधानसभा चुनावों में मिली हार को पचा नहीं पाए है। दोनों पार्टियां सपनों में जी रही है। उन्हें लग रहा है कि वो सत्ता में है। अकाली दल प्रमुख की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें नकार दिया है। लोगों ने याद दिलाया है कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है।