केन्द्र की श्रम नीतियों के खिलाफ हड़ताल व प्रदर्शन, कई ट्रेड यूनियन हड़ताल में शामिल
केंद्र के श्रम कानूनों के खिलाफ देश में लगातार कड़ें प्रदर्शन हो रहें हैं। अब एक बार फिर राजधानी दिल्ली में केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ व केंद्र की श्रम नीतियों के खिलाफ कई किसान व मजदूर संगठनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि इस हड़ताल का दूरसंचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कोयला, इस्पात, बिजली, बैंक, बीमा और परिवहन क्षेत्र के कर्मचारी सर्मथन कर रहें हैं। वहीं भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर लगभग सभी मजदूर संगठन इस हड़ताल में शामिल हैं।