किसान आंदोलन को लेकर भाजपा नेता के बोल, कहा-बिरयानी बंटेगी तो बढ़ेगा बर्ड फ्लू
केंद्र के कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों को बर्ड फ्लू से जोड़ते हुए भाजपा विधायक दिलावर ने विवादित टिप्पणी की है। दिलावर ने कहा-"किसान आंदोलन में बैठे लोग हर रोज चिकन बिरयानी, ड्राई फ्रूट और अन्य लजीज खानों की पार्टियां कर रहे हैं। इससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन तथाकथित किसानों को देश की चिंता नहीं है। यह किसान आंदोलन नहीं बल्कि पिकनिक मनाई जा रही है। उनके बीच आतंकवादी, लुटेरे और चोर हो सकते हैं और वे किसानों के दुश्मन भी हो सकते हैं।"