मौसम विभाग अपडेट: दिल्ली के मौसम में बदलाव का लगाया गया अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी दिल्ली और आसपास वाले इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने जून 3 को मौसम में बदलाव की उम्मीद लगाई है। दिल्ली में जून 2 को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। दूसरी ओऱ न्यूनतम तापमान पांच डिग्री नीचे, 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश, बादल गरजने और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई है।