मध्य प्रदेश में फिलहाल नहीं खोले जाएंगे प्राथमिक और मध्य विद्यालय
कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत सी प्रक्रियाओं में बदलाव किये गए हैं। केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 के चलते स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि, ''अभी प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और मध्य (कक्षा 6 से 8) के स्कूलों को अक्टूबर 15 के बाद नहीं खोला जायेगा। ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है।' मध्य प्रदेश में रोज़ लगभग 1,600 COVID-19 के केस सामने आ रहे हैं।