महाराष्ट्र: लॉकडाउन के डर से वापस घर लौटने लगे हैं मजदूर
पूरे देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के कारण पिछले साल के रिकॉर्ड भी टूट गए हैं। महाराष्ट्र में फिर से पिछले साल वाली स्थिति उत्पन्न हो गयी है। लॉकडाउन के डर से बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग के लोग अपने घर लौट रहे हैं जिसकी वजह से उत्तर भारत जाने वाली सभी ट्रेनें फुल है। मजदूरो के गांव लौटने से महाराष्ट्र के कंपनी मालिक परेशान हैं क्योकि इससे कंपनियों के प्रोडक्शन और सप्लाई पर बुरा असर पड़ रहा हैं। मालिकों को डर है कि मजदूरों के नहीं होने से कंपनिया बंद हो सकती हैं।