महंगाई का खेल: एक साल में औसतन 50 फीसद उछाल
देश में फैली कोरोना महामारी के संकट के कारण नौकरी छूटना, काम-धंधे में कमी, सैलरी में कटौती, बीमारियों के खर्च में बढ़ोत्तरी हुई है। महंगाई कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है, दिन-प्रति-दिन रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दाम आम-आदमी को दबाए जा रहे हैं। पिछले 1 साल में रोजमर्रा की चीजों के दाम लगभग 50% तक बढ़ गए हैं। जिस दौर में सैलरी से लेकर जरूरतें सब आधी हो रही हैं, वहां यह महंगाई बढ़ती जा रही है।