मणिपुर: राज्य में बीरेन सिंह सरकार हटाएगी अफस्पा कानून
भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में से एक मणिपुर में जल्द ही अफस्पा (सशस्त्र बल अधिनियम) हट सकता है। इस बात का फैसला नई नवेली सरकार के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह जल्द ही ले सकते है। बीरेन ने मीडिया से बातचीत में भी कहा है कि कुछ संवेदनशील जगहों पर जांच की जा चुकी है और अब जल्द ही केंद्र की मदद से फैसले लिए जाएंगे। बता दें कि उत्तर पूर्वी राज्यों में अफस्पा कानून चुनाव में बड़ा मुद्दा है।